नोडल पुलिस अधिकारी डॉ0 के0 एस0 प्रताप कुमार, एडीजी क्राइम का जनपद देवरिया भ्रमण


देवरिया, आज दिनांक 18.07.2020 को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उ0प्र0 द्वारा शासन के निर्देश के क्रम में जनपद देवरिया के पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में गार्द कमाण्डर श्री कृण्ण यादव द्वारा सलामी दी गई तदोपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रधान लिपिक कार्यालय,आंकिक शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ, पासपोर्ट कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया गया और उपस्थित कर्मचारियों से संबंधित अभिलेखों के संबंध में पूछताछ करते हुये उनके रख-रखाव व कार्यवाही के संबंध में तथा संक्रामक वैश्विक कोरोना महामारी से बचने के उपाय संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। 
तत्पश्चात महोदय द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लॉकडाउन में शान्ति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी एवं लाकडाउन के अनुपालन करने हेतु लगे पुलिस कर्मियों के ड्यूटी प्वाइंट को चेक किया गया, तदोपरांत कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कंटेनमेन्ट जोन का निरीक्षण कर वहां पर लगे पुलिस कर्मियों से यथास्थिति की जानकारी करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त थाना कोतवाली नगर एवं थाना भलुअनी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस बल को संक्रामक कोरोना वायरस से बचने के उपाय संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाने की साफ-सफाई एवं जनता से मिलकर उनकी समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सख्त निर्देश दिया गया।
  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ0 श्रीपति मिश्र अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिष्यपाल, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी बरहज श्री दिनेश सिंह यादव, पीआरओ पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री नवीन चौधरी उपस्थित रहें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास