परिवहन निगम की बस से डेढ़ सौ लीटर डीजल चोरी
गोला/गोरखपुर
गोला कस्बा के बेवरी चौराहे के पास सोमवार की रात में विश्राम के लिए खड़ी परिवहन निगम की बस से डीजल चोरी हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक राप्तीनगर डिपो की लोहिया ग्रामीण सेवा की बस गोला से खजनी होकर गोरखपुर के लिए चलती है और रोज रात को कस्बा के कन्या इंटर कालेज मन्नीपुर के सामने रात्रि विश्राम करती है। क्षेत्र के बेसहनी गांव निवासी व बस के चालक विनय कुमार सिंह ने बताया कि रात में बस खड़ी कर उसी में सो गए। सुबह जगे तो बस की टंकी का लाक तोड़कर लगभग डेढ़ सौ लीटर डीजल चोरी हो गया था। इस संबंध में कोतवाल हेमेंद्र पांडेय ने कहा कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें