पर्यावरण सुरक्षा के लिए करें पौधरोपण - राजेश अग्रवाल 

बढ़नी सिद्धार्थनगर
राष्ट्रीय छात्र दिवस एबीवीपी के स्थापना दिवस के अवसर पर शोहरतगढ में एबीवीपी के पूर्व प्रदेश सहमंत्री एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा के अगुवाई में शिवपति पीजी कालेज में एक दर्जन से अधिक पौधे रोपण जिसमें आम, पाकड, नीम, सहजन, अशोक, पीपल आदि के पौधे रोपण किये गये। इस दौरान इस दौरान तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए धरती का श्रृंगार पौधरोपण करके करें। यदि हर शक्स इसे अपने जीवन में अपना लें तो पर्यावरण संरक्षण होगा।इस दौरान प्राचार्य अनिल प्रताप चन्द्र ने कहा कि जीवन का शाब्दिक अर्थ जीव व वन हैं। बिना वन जीवन की कल्पना नहीं हो सकती हैं। उन्होंने आह्वान किया कि वे इस धरती के कर्जदार है। इस कर्ज को पौधरोपण कर चुकाए। वनों को सुरक्षित करने के लिए सरकार भी प्रयासरत हैं।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि वृक्षारोपण करने के साथ - साथ वृक्षों की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। इसी क्रम में एबीवीपी के पूर्व प्रदेश सहमंत्री शिवशक्ति शर्मा ने एबीवीपी के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पुन:निर्माण के लिए कार्य करती है एबीवीपी। इस दौरान प्रोफेसर डां. धर्मेंद्र सिंह, शमशीरुल इस्लाम सतीश मिश्रा शिवनन्दन मिश्रा अजय कसौधन रामू अग्रहरि विकास त्रिपाठी  आकाश जयसवाल आलोक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास