पत्नी ने पति को जूति से कर दि पिटाई,सांस ससुर को भी नहीं बख्शा
महराजगंज: महराजगंज जिले में विकास भवन के ठीक सामने पत्नी ने अपने पति को थुति पिटाई कर दी बीच बचाव करने आते सांस ससुर को भी नहीं बख्सा और उनकी भी पिटाई करने लगी बताया जा रहा है कि घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के युवक को पहली पत्नी के लिए दूसरी पत्नी को छोड़ना उस समय भारी पड़ गया जब कलेक्ट्रेट परिसर में सड़क पर पति को देख पत्नी चप्पलों से पीटने लगी। यही नहीं दूसरी पत्नी ने बीच बचाओ करने आए सास-ससुर को भी पीटा।
बताते चलें कि घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने पहली पत्नी के होते हुए भी दूसरी महिला से शादी कर ली थी। फिर बाद में पहली पत्नी के लिए दूसरी पत्नी को छोड़ दिया। पति-पत्नी अपने परिजनों के साथ परिवार न्यायालय आए थे। जहां विवाह में हुए लेन-देन का हिसाब और दिए हुए सामान की वापसी होनी थी। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और बात हाथापाई पर उतर गई।
दूसरी पत्नी ने पति को चप्पल से पीटा
बताया जा रहा है कि पत्नी से अनबन होने के बाद युवक ने लगभग एक साल पहले कोठीभार थाना क्षेत्र की एक महिला से शादी कर लिया था। इस बीच पहली पत्नी से उसका संबंध ठीक हो गया। तब उसने दूसरी पत्नी को तलाक की अर्जी दे दी। तलाक की बात सामने आने के बाद दूसरी पत्नी ने पति के साथ जमकर मारपीट की।
लोगों ने शांत कराया झगड़ा
कलेक्ट्रेट पारिवारिक न्यायालय पहुंचे पति और दूसरी पत्नी का आमना सामना हो गया। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में हुई कहासुनी के बाद दूसरी पत्नी और पति में मारपीट शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक इस हाई वोल्टेज ड्रामा को देखने के बाद लोगों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया।
अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने बताया कि एक पक्ष थाने पर आया था। लेकिन मारपीट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।//////////////
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें