पत्रकार के परिवार को दस लाख की मदद

लखनऊ 22 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की आज हुई मौत पर गहरा दुख जताया और परिवारीजन को तत्काल 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद, पत्नी को सरकारी नौकरी और बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की ।

गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी को 20 जुलाई को विजय नगर इलाके में बदमाशों ने उस समय गोली मार दी थी जब अपनी दो बेटियों के साथ घर लौट रहे थे। पत्रकार के साथ मारपीट हुई और उनके सिर पर गोली मारी गई।

पत्रकार को गंभीर हालात में गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

गाजियाबाद के विजयनगर इलाके के बाइपास स्थित रोज वैली स्कूल के पास रहने वाले विक्रम जोशी की माता कॉलोनी कॉलोनी निवासी बहन का सोमवार को जन्मदिन था। विक्रम जोशी अपनी दोनों बेटियों के साथ जन्मदिन में गए थे। यहां से जब वह लौट रहे थे तो माता कॉलोनी में ही गली से बाहर निकलने पर आठ से नौ लोग ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और उनके साथ मारपीट करते हुए उनके सिर में गोली मार दी।

उन्हें एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, लेकिन बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास