पत्रकार को धमकी  देने वाले मनबड़ो पर केस दर्ज, होगी गिरफ्तारी-- सीओ

 बरगदवा थाने से करीब डेढ़ सौ मीटर दूरी पर स्थित एक चर्चित मनबढ़ दूकानदार ने  एक खबर से आक्रोशित होकर अपने साथियो के साथ पत्रकार पर हमला बोल दिया था। उक्त मामले में पुलिस ने केश दर्ज कर लिया है।
बीते शनिवार को यूपी के सीएम  योगी आदित्य नाथ के आदेश पर चल रहे लक्डॉउन के दौरान के बरगदवा थाने से 150 मीटर दूर स्थित एक मनबढ़ मिठाई चाय का दुकानदार लक्डॉउन के नियमो का धज्जि उड़ाते हुए बंदी के दिन अपनी दुकान खोल रखा था और दुकान में लोग खचाखच भरे हुए थे। जिनमें दुकानदार न स्वंय मास्क लगा रखा था और ना दुकान में बैठने वाले लोग सोशल डिस्टेंसिंग या मास्क का प्रयोग कर रहे थे।
ऐसे में दुकान पर पहुंचे पत्रकार ने जब दुकानदार से कहा कि लॉकडाउन में दुकान तो खोल रखे हैं कोई बात नहीं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग और मांस्क का इस्तेमाल जरूर करें।
 उनके इस कथन से दुकानदार काफी नाराज हुआ किंतु उस दिन वह कुछ बोल ना सका। खार खाया दुकानदार ने बुधवार की शाम को दुकान के सामने से गुजर रहे पत्रकार राम सागर मिश्र को दुकानदार अपने लड़कों के साथ  लाठी-डंडे से लैस होकर घेर लिया और गाली गुप्ता देते हुए उन पर हमला करता इसके पहले ही स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
 हालांकि पुलिस के पहुंचते ही दुकानदार सरक लिया था।
इस मामले को लेकर पत्रकार राम सागर मिश्रा के तहरीर पर थानाध्यक्ष बरगदवा ने गुंडों के खिलाफ  विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 हालांकि औचक रूप से बरगदवा पहुंचे क्षेत्राधिकारी नौतनवा रणविजय सिंह को पत्रकारो ने अवगत कराया जिस पर क्षेत्राघिकारी ने गुंडो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया इस मौके पर नौतनवा और निचलौल क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास