पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर पूर्वक विचार करे सरकार

ऑल इंडिया हुमन राइट्स की तरफ से डिजिटल सभा का आयोजन नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आयोजित किया गया एवं अपने अपने घरों आदि स्थानों मे रहकर ऑनलाइन दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी तथा पत्रकारों के प्रति सरकार को सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मो रज़ी एवं समस्त प्राधिकारियों द्वारा गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की बदमाशों द्वारा वाली गोली मारकर हत्या की जाने की कड़ी शब्दों में निंदा की गई वही ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स की तरफ से जिला मीडिया प्रभारी शहाब मो हुसैन ने कहा कि आज पत्रकारों पर हो रहे हमले सरकार की चूक को दर्शाते हैं साथ ही साथ प्रदेश में हर तरफ गंभीर अपराधों की समस्या में वृद्धि आ गई है जिसे सरकार को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। जिससे अपराधियों का मनोबल ध्वस्त होगा।  जिलाध्यक्ष मो रज़ी  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पत्रकारो पर जो कि देश के चौथे स्तंभ हैं उनके ऊपर प्राणघातक हमला होना इसके पीछे सुरक्षा की दृष्टि से इस पर  सवाल खड़ा करता है साथ ही साथ उन्होंने कहा कि पत्रकारों एवं सेनानियों की हत्या में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द जेल भेज कर पीड़ित परिवार के साथ न्याय किया जाए और उनको 50 लाख मुआवजा राशि एवं पीड़ित परिवारों को जीवन यापन हेतु रोजगार भी उपलब्ध कराएं जाएँ ।  सरकार पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति गंभीर पूर्वक विचार  करें। प्रदेश अध्यक्ष  बी एन शर्मा  ने इस डिजिटल सभा का समापन करते हुए  बताया की संगठन देश के सभी मानव के अधिकारों के प्रतिबद्ध है और मानव अधिकार का हनन कदापि नहीं होने देगा। ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स मानव जाति के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करता रहेगा और देश के विकास मे अपना योगदान बढ़चढ़ देगा।अंत में जिला मीडिया प्रभारी ने सभी जनता से संगठन की तरफ से अपील करते हुए कहा की प्रदेश सरकार क्रोना महामारी की रोकथाम के प्रति प्रतिबद्ध है। और लोगों को इसके प्रति जागरूक रहना होगा। जरुरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। और लॉक डाउन के नियमों का पालन करें औरों को भी कराएं और एक जागरूक नागरिक बने।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास