पेड़ ही जीवन का आधार करें पौधारोपण :राजन कुमार गुप्ता
बढ़नी सिद्धार्थनगर
नगर पंचायत इटवा में अधिशाषी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता द्वारा पौधारोपण किया गया जिसमें नगर वासियों जागरूक किया गया । पौधा रोपण के दौरान अधिशाषी अधिकारी राजन कुमार गुप्ता ने कहा की जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है। वातावरण को दूषित होने से पौधों की अहम भूमिका होती है। परंतु बीते कुछ समय से जिस तरह से पौधों की संख्या कम हुई है।उससे वातावरण दूषित होता है। वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। अधिक वन क्षेत्र होगा तो बरसात भी अधिक होगी। जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी कि पौधारोपण अभियान चलाया जाये। लोग पौधारोपण तो कर लेते हैं, लेकिन बाद में देखभाल नहीं करते। जिसके कारण पौधा सूख जाता है। इसलिए जरूरी है कि पौधारोपण करने के बाद उसकी नियमित रूप से देखभाल की जाए।तभी लगातार कम होते पौधों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। व्यक्ति को अपने जीवन में एक एक पेड़ अवश्य लगाएं। यह समाज के लिए आपकी भागीदारी होगी। उन्होंने पौधारोपण करने से होने वाले फायदों को बताया की सर्वप्रथम लाभ तो वृक्ष'शब्द से ही लगने लगता है क्योकि वृक्ष से केवल और केवल लाभ ही होता है।वृक्ष वातावरण मे फैली दूषित वायु को शुद्ध करता है ।वर्षा ऋतु में वर्षा वायु को रोकता है, जिससे वर्षा की सम्भावना अधिक होती है । वृक्ष अपने जड़ों मे मिट्टी को बांधकर रखता है, जिससे मृदा अपरदन नहीं होता है ।वृक्ष अपने आसपास के वातावरण दूषित वायु की स्वच्छता के साथ साथ भूमि को भी ठंडा रखता है, व वृक्षारोपण यदि एक क्रम मे किया जाये तो सुन्दरता की झलक प्रदर्शित करता है इसलिये हमें अपनें आस पास पौधारोपण अवश्य करना चाहिये। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष विकास जयसवाल लिपिक हसन तकीज रिज़वी आदि लोग मौजूद रहे ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें