पीएम किसान सम्मान निधि का राशि न मिलने से वंचित किसान ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत
बढ़नी सिद्धार्थनगर भारत कृषि प्रधान देश होने के नाते यहां की लगभग 70% जनता कृषि पर निर्भर है। वर्तमान समय में कृषि कार्य जहां घाटे का सौदा साबित हो रहा है। वहीं नई पीढियां कृषि कार्यों से कोसो दूर भागने लगी है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के लिए बीते कुछ वर्ष पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। जिसमें किसानों को तीन किस्तों में सालाना 6000 रुपये खाते में देने की योजना चलाई थी। लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते तमाम किसान योजनाओं से वंचित हैं। उन्हीं में से विकास खंड बढ़नी के बगल मधवानगर गांव निवासी अर्जुन यादव ने सीएम पोर्टल पर शिकायत संख्या- 40018420009804
कर बताया कि हमारी माता आरती देवी जो कि महिला किसान है। इनका पंजीकरण संख्या- UP263056186 दिनांक-28-11-2019 को हुआ था, लेकिन आज तक एक भी पैसा खाते में नही आया है। कई बार अधिकारियों से सम्पर्क भी किया गया, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नही हुई है। बताया जा रहा है कि जिलों के अनुरोध पर राज्य द्वारा पहली किस्त का भुगतान रोक दिया गया है। इसी तरह क्षेत्र के तमाम किसान इस योजना से वंचित हैं। कई किसानों ने समस्या बताते हुए योजना का लाभ शासन प्रशासन से दिलाये जाने की मांग की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें