पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सपा नेता का वार- सरकार की रुचि जनता की जेब काटने में

बढ़नी सिद्धार्थनगर
देश में पिछले कई दिनों से हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं । समाजवादी पार्टी समेत समूचा विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है । अब समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष आशीष अग्रहरि ने गुरूवार को इस मसले पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा । अग्रहरि ने लिखा कि संकट के इस वक्त में सरकार की रुचि जनता की जेब काटने में है । उन्होंने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया की कई दिन लगातार भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर ये बात साफ कर दी है कि भाजपा को इस संकट के समय भी पब्लिक की जेब काटने में ज्यादा रुचि है । आज पूरे यूपी में समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया जनता इस लूट को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं है । उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव घटते जा रहे हैं और केंद्र सरकार व राज्य सरकारें टैक्स बढ़ा कर उपभोक्ताओं को लूट रही हैं । उन्होंने सरकार से पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की है । और कहा की सरकार की जिम्मेदारी ये है कि वो मुश्किल समय में देशवासियों का सहारा बने न कि उनकी मुसीबत का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी करे ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास