पिता-पुत्र की रहस्यमयी मौत हनुमानगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा
कुशीनगर, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बोधीछपरा में संदिग्ध परिस्थितियों में पिता पुत्र की मौत हो बृहस्पतिवार की रात हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बोधी छपरा निवासी जगदीश मुसहर बीती रात परिवार के साथ मछली खाकर 12 वर्षीय पुत्र बलिराम के साथ दूसरे कमरे में सोने चला गया। करीब 1 बजे अचानक दोनों पिता-पुत्र दोनों की तबीयत बिगड़ गई। तो इलाज के लिए परिजन उन्हें सीएचसी तुर्कहा ले जाने लगे अभी घर से कुछ दूर रास्ते मे ले गए थे कि दोनों की एक साथ रास्ते में ही मौत हो गई।
उनकी मौत होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वही इसकी सूचना मिलते ही शुक्रवार की सुबह एसआई शाहनवाज अहमद दीपक सिंह, एसआई राजकुमार तथा नायब तहसीलदार रवि यादव मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वही व ब्लाक प्रमुख खड्डा जिलाजित यादव मृतक के परिजनों से मिलकर ढाढ़स बधाया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें