प्रवासियों द्वारा राशन न मिलने को लेकर की गयी शिकायत पर मौके पर पहुचकर तहसीलदार द्वारा की गयी जांच
बढ़नी सिद्धार्थनगर
विकास खंड बढ़नी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जिगनिहवा उर्फ़ धनौरी में बाहर से आये प्रवासियों को राशन किट न मिलने की शिकायत पर शोहरतगढ़ नायब तहसीलदार अवधेश कुमार लेखपाल प्रदीप शुक्ला कानून गो ग्राम पंचायत में पहुचकर मामले की जाच की । इस दौरान बाहर से आये हुए प्रवासियों ने अपनी समास्या को लेकर बताया । नायब तहसीलदार ने प्रवासियों की समास्या से अवगत होते हुए रोजगार सेवक आशाराम द्वारा प्रवासियों की लिस्ट की जानकारी ली और लेखपाल को आदेश दिया की लिस्ट से प्रवासियों के नाम को सत्यापित करके लिस्ट तैयार करे और लोगो को आश्वासन दिया गया जल्द से जल्द राशन उपलब्ध कराया जाएगा । मौके पर जिला कार्य समिति पवन पाठक विनीत कमलापुरी निसार अहमद उमा शंकर गौड़ ग्राम प्रधान कमर आलम राजू सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकी प्रभारी महेश सिंह उपस्थित रहे ।
बताते चले की विकास खंड बढ़नी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जिगनिहवा उर्फ़ धनौरी में बाहर से आये प्रवासियों को राशन किट न मिलने को लेकर दर्जनों की संख्या में शोहरतगढ़ तहसील पर पहुचकर नारेबाजी करते हुए राशन किट की मांग की थी । एसडीएम शोहरतगढ़ द्वारा उक्त मामले की जांच नायब तहसीलदार को दिया गया था ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें