प्रेम में पागल युवक ने अपने मौत की रची झूठी कहानी

गोरखपुर।  तिवारीपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी मोहम्मद शमीम  ने 7 जुलाई को तिवारीपुर थाने में अपने 20 वर्षीय लड़के मोहम्मद शाहनवाज के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया कि मेरा लड़का 6 जुलाई को 12:30 बजे से घर से लापता है अभी तक घर नहीं आया । पुलिस ने मोहम्मद शमीम की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की। दूसरे दिन 8 जुलाई को पिता ने फिर अपने पुत्र के अपरहण और हत्या की आशंका को लेकर दूसरा प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे पुत्र की हत्या करके लाश को कहीं फेंक दिया गया है । तिवारीपुर पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पिता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर को सर्विसलांस पर लगाया गया। उसके बाद तिवारीपुर पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य सामने आए जिससे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे कि एक 20 वर्षीय युवक मोहम्मद शाहनवाज में एक लड़की के प्रेम में पागल होकर इस कदर अपनी मौत की झूठी कहानी रची और इसमें उस लड़की को भी राजदार बनाया । जिस लड़की ने लड़के के पिता को यह फोन करके सूचना दी कि असुरन के पास कुछ लोगों ने उसके लड़के को मार कर हत्या कर दी है और उसकी डेड बॉडी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में है लड़की की सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज गए। अपने लड़के को तलाशने लगे ।  कहीं उसका पता नहीं चला हताश और निराश होकर परिजन पुनः तिवारीपुर थाने पहुंचकर अपने बेटे की अपहरण और हत्या को लेकर तहरीर दिया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। तिवारीपुर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज की गई और मामले की जांच पड़ताल की गई तो मोहम्मद शाहनवाज सुभाष चौक के पास एक किराए के मकान में मिला। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह बक्शीपुर में एक किताब की दुकान पर काम करता था वहीं पर काम करने वाली एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसी के साथ मिलकर उसने अपनी मौत की झूठी कहानी रची थी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास