पुजारी पोल व तार हटवाने के लिए तहसील व बिद्युत बिभाग का लगा रहा चक्कर
गोला बाजार गोरखपुर 12 जुलाई। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपुर निवासी मार्कण्डेय दुबे उर्फ साधु बाबा ने एस डी एम गोला राजेन्द्र बहादुर को एक आवेदन देते हुए लिखा कि आराजी संख्या 77 में दुर्गा माता मंदिर का निर्माण कराया गया है। जहां पूजा पाठ के लिए श्रद्धालु भक्त गण आते रहते है।मंदिर पर पूजा अर्चना का कार्य हम करते है। मंदिर से सटे बिद्युत बिभाग द्वारा ग्यारह हजार वोल्ट की बिद्युत लाइन हेतु पोल लगा कर हम प्रार्थी की अनुपस्थिति में तार खिंच दिया गया है। अभी बिद्युत सप्लाई नही हुई है।मन्दिर से सटे बिद्युत पोल पर बिद्युत सप्लाई बहाल होने पर मंदिर पर पूजा पाठ करने आने वाले लोगो केसाथ साथ हम पुजारी के जान माल का खतरा बढ़ जाएगा। इस बिद्युत पोल व लगे तार को मन्दिरसे हटा कर दूर करना जनहित व न्यायहित में अतिआवश्यक है ।जिससे जन जीवन का खतरा हट जाय। अन्यथा कोई अप्रिय घटना घट जाने के बाद सारी जबाबदारी प्रशासन व बिद्युत बिभाग की होगी। उनके आवेदन पर एस डी एम गोला ने बिद्युत बिभाग को कार्यवाही के लिए भेज दिया। मंदिर का पुजारी बिजली का पोल व तार हटवाने के लिए तहसील व बिद्युत विभाग का चक्कर निरन्तर लगा रहा है ।लेकिन परिणाम कुछ भी नही निकला ।जिससे असंतोष ब्याप्त है।
जब इस प्रकरण पर जे ई शिवशंकर प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रकरण मेरी सज्ञान में है।बिद्युत पोल व तार पहले से है मंदिर का निर्माण बाद में हुआ है ।मंदिर से सटे ही तार गया हुआ है ।पोल व तार हटाना मुश्किल है अब सुरक्षा की दृष्टि से कुछ प्रबंध किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें