पुलिस द्वारा कुख्यात टॉपटेन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
देवरिया, पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ0 श्रीपति मिश्र द्वारा टॉपटेन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर गिरिजेश तिवारी देखभाल क्षेत्र एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में थे कि मुखबिर की सूचना पर नादघाट से टॉपटेन अभियुक्त 01.हरिवंश यादव पुत्र गोरख यादव निवासी भटवा धरमपुर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये उक्त अभियुक्त के विरूद्ध विभिन्न थानों में लूट, हत्या व डकैती जैसे गंभीर अपराध संबंधित 42 से ज्यादा अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद तमन्चा व दो अदद जिन्दा कारतूस और 05 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा बरामदशुदा एक अदद तमन्चा व दो अदद जिन्दा कारतूस एवं 05 किलो 500 ग्राम गांजा को कब्जे में लेते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
01.प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी थाना सलेमपुर
02. वरिष्ठ उ0नि0 मनोज कुमार थाना सलेमपुर
03.उ0नि0 अनिल यादव थाना सलेमपुर
04.उ0नि0 दुर्गा प्रसाद पाण्डेय थाना सलेमपुर
05. मुख्य आरक्षी केशव दूबे थाना सलेमपुर
06.आरक्षी शैलेन्द्र यादव थाना सलेमपुर
07.आरक्षी रंजीत यादव थाना सलेमपुर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें