राजपुर दूबी ग्राम वासी दहशत में राप्ती नदी कटान से दर्जनों मकान नदी में समाए
गोरखपुर। सदर तहसील के जंगल कौड़िया ब्लाक चिलुआताल थाना क्षेत्र मजनू चौकी अंतर्गत बढ़या कोठा बंधे के समीप स्थित राजपूर दुबी ग्राम वासी राप्ती नदी की कटान से दहशत में ग्राम वासियों ने बताया कि राजपुर दूरी में लगभग 200 से अधिक घर थे लेकिन हर वर्ष नदी की कटान में धर गिरते गए अब सिर्फ 20 से 25 मकान बचे हुए हैं एक तरफ राप्ती नदी जोरों पर कटान कर रही है लेकिन बाढ़ खंड विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण नजारत है भगवान भरोसे ग्रामवासी अपने जीवन को व्यतीत करने के लिए मजबूर है अगर सम्बन्धित अधिकारी गांव को बचाने के लिये ठोकर लगाये होते तो राजपुर दूबी का अस्तित्व समाप्त होने से बच जाता अब देखना है कि बचे हुए धरो को बचाने के लिए सम्बन्धित विभागों के अधिकारी क्या पर्याप्त ब्यवस्था करते हैं कि भगवान भरोसे ग्रामीण को छोड़ देंगे। तीन दिनों के अंदर मृदुनाथ पांडेय रमेश ओझा जय प्रकाश पांडेय शत्रुघ्न गौड़ श्रवण गौड रामदेव ओझा व गांव के बीच मे स्थित मंदिर जैसे दर्जनों ग्राम वासियों के मकान राप्ती नदी में समा गए हैं। वैसे धर नदी में गिरने की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल सदर तहसीलदार डॉक्टर संजीव दिक्षित मौके का मुआयना कर ग्रामीणों को आश्वासन दिए हैं कि उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आप लोगों के लिए समुचित व्यवस्था किया जाएगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें