रियाज़ आर्थोपेडिक हास्पिटल मोहद्दीपुर का आपरेशन थिएटर सील किया गया

गोरखपुर- जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमें नायब तहसीलदार, राधेश्याम गुप्ता व सीएमओ डॉ एस के तिवारी के नेतृत्व में रियाज़ आर्थोपेडिक हास्पिटल मोहद्दीपुर का निरीक्षण किया गया जिसमें निम्नलिखित कमियाँ पाई गई-अस्पताल में कोविड हेल्पडेस्क नहीं था हास्पिटल के दरवाजे पर सैनेटाइजर व स्क्रीनिंग की कोई व्यवस्था नहीं थी,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था,वार्ड में मरीजों और उनके अटेंडेंट की संख्या बहुत ज्यादा थी, आइसोलेशन वार्ड मानक के अनुरूप नहीं था तथा द्वितीय तल पर बनाया गया था,बायो मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन अत्यंत खराब था, कोविड पाजीटिव मरीज भर्ती किया गया तथा स्थानीय प्रशासन को सूचित किये बिना दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, I. P. C. के मानकों का अनुपालन नहीं हो रहा था , उपरोक्त कारणों से अस्पताल का आपरेशन थिएटर सील कर दिया गया तथा तत्काल प्रभाव से O P D पर रोक लगा दी गई साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को यथाशीघ्र डिस्चार्ज कर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास