साइबर सेल देवरिया द्वारा आवेदकों के खाते में वापस कराये गये रूपये
देवरिया,आवेदक मनमोहन प्रसाद (गीता सदन) निवासी-न्यू कालोनी़, थाना-कोतवाली जनपद-देवरिया तथा दुर्गेश विश्वकर्मा निवासी भुजौली कालोनी, थाना-कोतवाली जनपद-देवरिया द्वारा दिनांक-15.06.2020 को पुलिस अधीक्षक देवरिया के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया और आवेदकों द्वारा बताया गया कि दिनांक 23.05.2020 को flipcart कंपनी से क्रमशः apple macbook air laptop जिसकी कीमत रू0 6़5,990.00 व realme mobile जिसकी कीमत रू0 16,000.00 की खरीददारी की गयी थी। flipcart कंपनी द्वारा खराब सामान दे दिया गया। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा flipcart के कस्टमर केयर पर शिकायत किया गया परन्तु कोई कार्यवाही न होने के पश्चात आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक देवरिया के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया।
उक्त शिकायत के संबन्ध में पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा प्रभारी साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में प्रभारी साइबर सेल उ0नि0 मुकेश मिश्रा एवं आरक्षी दीपक सोनी, आ0 प्रदयुम्न जायसवाल, आ0 राजेश तिवारी, म0आ0 प्रिया द्वारा कार्यवाही करते हुए आवेदक के बैंक खाते से स्थानान्तरित हुए कुल रू0 81,990.00 अथक प्रयास के उपरान्त वापस करा लिये गये हैं। अपने बैंक खाते से स्थानान्तरित हुए रूपये वापस पाकर आवेदक मनमोहन प्रसाद और दुर्गेश विश्वकर्मा द्वारा देवरिया पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें