सपा कार्यकर्ताओ का मुहिम तेज बारहवें दिन भी पहुंचे जनता द्वार

गोला/गोरखपुर
समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन जन तक पहुॅचाने की मुहिम कार्यकर्ताओ द्वारा तेज कर दी गयी। गुरुवार को बारहवें दिन जनसंपर्क के दौरान समाजवादी युवजन सभा चिल्लूपार कमेटी के विधानसभा अध्यक्ष रमाशंकर यादव के नेतृत्व में विधानसभा सचिव अनंत लाल यादव द्वारा साइकिल जत्था को पार्टी झंडा दिखाकर रवाना किया गया।साइकिल जत्था का नेतृत्व गोपालपुर प्रभारी शलीम शेख व परसिया प्रभारी हरदेव यादव के संयुक्त टीम द्वारा गांव गांव घर घर जाकर जनसंपर्क कर समाजवादी संदेश पत्र वितरण कर लोगों को जागरूक करने का काम किया।जिसमे क्षेत्र के प्रमुख गांव विसरा भवानीपुर बारीडीहा अतरौली गोडसरी आदि गांवों में जनसंपर्क कर समाजवादी संदेश पत्र वितरण कर लोगों को जागरूक करने का काम पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया।वर्तमान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पेट्रोल डीजल व गैस मूल्य वृद्धि, हत्या बलात्कार लूट-खसोट, दलाली प्रथा प्रवासी मजदूरों के साथ अन्याय भ्रष्टाचार किसानों मजदूरों बेरोजगारो व छात्रों की समस्या लेकर सन्देश यात्रा गांव गांव निकाला गया । इस दौरान युवजन सभा चिल्लूपार कमेटी के विधानसभा अध्यक्ष रमाशंकर यादव कहा की समाजवादी सरकार ने किसानों गरीबों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के आर्थिक और सामाजिक विकास की तमाम योजनाएं चलाई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश को विकास का नया एजेन्डा दिया है। वे चाहते हैं कि उ0प्र0 का समग्र विकास हो और यह फिर उत्तम प्रदेश बने जिसकी कल्पना मुलायम सिंह यादव ने की थी।गोपालपुर प्रभारी शलीम शेेेख ने बताया की समाजवादी सरकार ने 50 हजार रूपए तक किसानों का कर्ज माफ किया है और सरकारी ट्यूवेलों तथा नहरों से सिंचाई मुफ्त की है। इंदिरा आवास योजना लोहिया ग्रामीण आवास योजना जनेश्वर मिश्रा ग्राम विकास योजना कृषक दुर्घटना बीमा आसरा योजना ग्राम संपर्क मार्ग निर्माण कौशल विकास योजना, लोकतंत्र सेनानी पेंशन समाजवादी पेशंन योजना सड़क पुल निर्माण चारलेन सड़क योजना के अलावा निःशुल्क पढ़ाई आदि उपलब्धियों को गिनाया । इसी क्रम में विधान सचिव अनंंतलाल यादव ने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया पावर लाइन एम्बूलेंस सेवा 102  समाजवादी एम्बूलेन्स सेवा 108  मुफ्त दवाई गंभीर रोगों का मुफ्त इलाज आदि तमाम योजनाएं चलाई हैं। किसानों को समय से खाद बीज की उपलब्धता निश्चित की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कामधेनू डेरी इकाइयों की व्याज मुफ्त ऋण योजना संचालित की जा रही है। महिला डेयरी परियोजना और सघन मिनी डेयरी परियोजनाएं लागू हैं। ऊसर सुधार एवं भूमिसेना योजना भी चल रही है।  उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने जितने कार्य किए हैं । दूसरे सूबों की सरकारें उनकी नकल भी नहीं कर पा रही हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास