सोमवती अमावस्या में चित्रकूट आने से परहेज करें श्रद्धालु : जिला प्रशासन

चित्रकूट 19 जुलाई( वार्ता) उत्तर प्रदेश की पौराणिक नगरी चित्रकूट के जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सोमवार को लगने वाले सोमवती अमावस्या मेले में न आने की अपील की है।
जिला एवं पुलिस प्रशासन ने इस सिलसिले में संतो के साथ हुई बैठक के बाद यह अपील की। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये उठाये जा रहे एहतियाती उपाय के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। चित्रकूट में सोमवती अमावस्या के पर्व पर 10 से 15 लाख श्रद्धालु एकत्र होते रहे हैं। इस बार भी लोग अपने अपने गांव से आने शुरू कर दिए थे जिस पर आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस ने बॉर्डर सील करके श्रद्धालुओं को वापस जाने का निवेदन करना शुरू कर दिया है।
सूत्रों ने बताया कि कोरोना जिस तेजी से बढ़ रहा है,ऐसी स्थिति में भक्तों का एक स्थान पर एकत्रित होना निश्चित रूप से नुकसान देय साबित होने वाला है। इन्हीं सब बातों को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन और संत समाज ने श्रद्धालुओं से अमावस्या के मेले की पूजा अपने-अपने घरों से ही करने की गुजारिश की है।
किसानों का मानना है कि इस दिन कामतानाथ जी के दर्शन करके दान करने से बहुत अच्छी फसल होती है। किसान इस दिन को बहुत उत्साह से मनाते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास