सूर्यकुंड धाम में 233 वे सप्ताह श्रमदान सत्याग्रह जारी
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की विश्राम व सूर्य उपासना स्थली एवं भुवन भास्कर की प्रकाटय स्थली सूर्यतीर्थ सूर्यकुंड धाम के आधे भूभाग(लगभग 5 एकड़) पर अवैध कब्जा किए अतिक्रमणकारियों को हटाकर संपूर्ण सूर्यकुंड धाम का सुंदरीकरण करते हुए इसे विश्व पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग को लेकर जनवरी 2016 से सूर्यकुंड धाम विकास समिति के तत्वाधान में प्रारंभ हुआ नागरिकों का साप्ताहिक "श्रमदान सत्याग्रह"आंदोलन रविवार को 233 वे सप्ताह भी जारी रहा l इस अवसर पर लोगों ने सूर्यकुंड धाम सरोवर व धाम परिसर की व्यापक साफ-सफाई व धुलाई कर सत्याग्रह करते हुए शासन व प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की l नागरिकों ने साफ सफाई के पश्चात प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में 2 करोड़ 60 लाख की लागत से कराए जा रहे सूर्यकुंड धाम के सुंदरीकरण कार्य में गिट्टी व बालू की ढूंलाई कर सुंदरीकरण में श्रमदान किया l अंत में लोगों ने सूर्यकुंड धाम सरोवर को प्रदूषित ना करने और स्वच्छता का संकल्प लिया l कार्यक्रम का नेतृत्व सूर्यकुंड धाम आंदोलन के संस्थापक व सूर्यकुंड धाम विकास समिति के सचिव संतोष मणि त्रिपाठी ने किया l कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया l.
श्रमदान में शामिल होने के लिए रविवार की सुबह सूर्यकुंड कॉलोनी,तिवारीपुर, मोहनलालपुर, माधवपुर,सिधारी पुर और सूर्य विहार आदि मुहल्लों के नागरिक व समिति के कार्यकर्ता धाम पर एकत्रित हुए l लोगों ने अपने हाथ में झाड़ू, बेलचा, कुदाल, कड़ाही, खुरपी आदि लेकर सूर्यकुंड धाम सरोवर और सरोवर के सीढ़ियों की सफाई और धुलाई शुरू की इसके पश्चात लोगों ने धाम के विभिन्न मंदिरों की साफ-सफाई व धुलाई की, अंत में नागरिकों ने सरोवर पर चल रहे सूर्यकुंड धाम के सुंदरीकरण कार्य में श्रमदान किया तथा स्वच्छता का संकल्प लिया l.
इस अवसर पर संतोष मणि त्रिपाठी, अरविंद चौरसिया, बृजेश राय,मदन राजभर, उमाशंकर तिवारी, उमेश चंद, विशाल सिंह, चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी, प्रणय कुमार श्रीवास्तव, मोहन आनंद आजाद, पप्पू सैनी,अभिषेक राय, एडवोकेट राजू उपाध्याय,सर्वेश सिंह, बजरंगी, सच्चिदानंद दुबे, फिरदोस खान, आदि अनेकों नागरिक उपस्थित थे l.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें