तीन घण्टे कड़ी मसक्कत के बाद जल निकासी की समस्या का हुआ समाधान

गोला बाजार गोरखपुर  17 जुलाई ।


गोला ब्लॉक का भरसी बुजुर्ग गांव बरसात के पानी से जलमग्न बन गया था ।लोगो के घरों में नाबदान के रास्ते जल जमाव का गंदा पानी आंगन तक पहुच गया।ग्रामीण इस जल जमाव से बहुत ही त्रस्त हो गए थे ।जल जमाव के दुर्गंध से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बन गयी थी ।इस प्रकरण की सूचना एस डी एम गोला राजेन्द्र बहादुर की सज्ञान में पहुची ।सूचना पाते ही एस डी एम गोला ने राजस्व निरीक्षक गोला बी डी त्रिपाठी को समस्या का निस्तारण  करने का  आदेश जारी कर दिया ।राजस्व निरीक्षक गोला श्री त्रिपाठी शुक्रवार को भरसी बुजुर्ग गांव पहुचे ।वहां स्थिति का अवलोकन किये ।और तीन घण्टा अथक प्रयास कर ग्रामीणों की सहमति से जल निकासी के समस्या का समाधान करा दिए ।उनके इस कड़े प्रयास और उप जिला धिकारी गोला द्वारा इस प्रकरण को सज्ञान में लेने के लिए  ग्रामीणों ने भूरी भूरी प्रशंसा किया है ।


बताते चले कि गोला ब्लॉक के भरसी गांव में स्थित चक मार्गो के पट जाने से भारी बरसात के कारण पूरा गांव जलमग्न बन गया । चकरोडो में जल निकासी के लिए ब्यवस्था न बनने के कारण यह भयावह स्थिति उत्पन्न हो गयी । घरों में नाबदान के रास्ते गन्दा पानी आंगन तक पहुच गया ।लोग गंदे पानी मे चल कर बाहर निकलने के लिए मजबूर बन गए ।धान की फसल तो जल जमाव के कारण पूरी तरह नष्ट हो गयी ।ग्रामीण पूरी तरह परेशान हो गए । यह प्रकरण गोला तहसील के उप जिलाधिकारी की सज्ञान में पहुचा ।एस डी एम गोला ने इस प्रकरण को गम्भीरता से लिया ।और राजस्व निरीक्षक गोला को तत्काल गांव पहुच कर जल निकासी की ब्यवस्था देने का आदेश दिया ।उनके आदेश के अनुपालन में राजस्व निरीक्षक गोला शुक्रवार को भरसी बुजुर्ग गांव पहुच कर स्थिति का अवलोकन करते हुए तीन घण्टे अथक प्रयास कर  ग्रामीणों  के इस समस्या का समाधान करा दिया ।जल निकासी की ब्यवस्था बन गयी ।गांव के लोग एस डी एम गोला के आदेश व राजस्व निरीक्षक के अथक प्रयास की भूरी भरी प्रसंशा कर रहे है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास