थानाध्यक्ष के मानवीय संवेदना पर हर  कोई मुरीद

कुशीनगर/जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पर्वत छपरा निवासनी एक 18 वर्षीया लडकी के घर से लापता होने की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार मय फोर्स सक्रिय हो गये।जिसकी देर शाम बरामदगी कर उसके परिजनो को सौप दिया।थानाध्यक्ष की इस कृत्य से क्षेत्र की जनता सर्वत्र प्रशंसा कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गाँव के सुखराम की 18 वर्षीया लडकी नीतू अचानक अपने घर से सुबह लापता हो गयी थी। जिसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्री कुमार मय हमराही फोर्स लेकर लडकी के सुरागरसी मे निकल पडे।अन्ततः दिवान टोली एस्सार पेट्रोल पम्प से गुजरते समय शंका के अधार पर पूछ ताछ के दौरान बरामद कर लिया।जिससें किसी अप्रिय घटना की स्थिति टल गयी।इसकी सूचना जरिये मोबाइल परिजनों को दिया गया और थानाध्यक्ष ने हिदायत के साथ पेट्रोल पंप पर मौजूद पूर्व प्रधान मोबिन अंसारी, बबलू शर्मा, शैलेन्द्र यादव, शमीम अंसारी, इस्तहाक अंसारी आदि प्रमुख लोगो के समक्ष सुपुर्द कर दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास