उत्तर प्रदेश-सुल्तानपुर में 19 नए कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 262
सुल्तानपुर, 14 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मंगलवार को 19 नये कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में इनकी संख्या 262 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी ने बताया है कि आज प्राप्त जांच रिपोर्ट में 333 निगेटिव तथा 19 व्यक्ति कोविड-19 पाजिटिव पाये गये हैं। इसमें 16 व्यक्ति पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कैम्प कार्यालय-2 में कार्यरत कर्मचारी व एक व्यक्ति जिले के कुड़वार का निवासी है। जिले का एक व्यक्ति प्रयागराज और एक व्यक्ति लखनऊ इलाज करने गया था, जहाँ उनकी रिपोट कोरोना पाजिटिव मिली हैं। दोनो नगर के मेजरगंज और खैराबाद के निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि 262 संक्रमितो में से अभी तक 189 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से सात मृत्यु हो चुकी है । जिले में अभी 66 कोरोना एक्टिव हैं।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि नये संक्रमितों के आवास के आसापस के इलाके सील करने के साथ इन लोगों के संपर्क में आने वालों को चिन्हित कर उनके नमूने लेने का काम जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें