वाराणसी में 48 और कोरोना पॉजिटिव, 936 पहुंचा आंकड़ा

वाराणसी, 14 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार को 48 और लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ ही जिले मेंं इस महामारी से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 936 हो गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वाराणसी में आज प्राप्त जांच रिपोर्ट में 48 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ जिले में अब तक 936 संक्रमितो में से आज 22 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद अब तक 474 मरीज ठीक हो चुके है जबकि 28 की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अभी 434 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि नये संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को चिन्हित कर उनके सैंपल लेने तथा आवास के आसपास के इलाके सील किए जा रहे हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास