वृक्ष हमारे जीवन में बहुत उपयोगी हैं
बढ़नी सिद्धार्थनगर
पर्यावरण को हरा-भरा रखने और प्रदूषण मुक्त करने प्राकृतिक वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए वृक्ष हमारे जीवन में बहुत उपयोगी हैं। इस दौरान वृक्षा रोपण कार्यक्रम के तहत जिला कार्य समिति सदस्य पवन पाठक ने पौधारोपण किया साथ ही भाजपा युवा नेता विनीत कमलापूरी निसार अहमद व ग्राम प्रतिनिधि कमर आलम द्वारा ग्राम पंचायत जिगनिहवा उर्फ़ धनौरी में किया गया । पौधा रोपण के दौरान पवन पाठक ने कहा की जिस तरह से प्रदूषण बढ़ रहा है। वातावरण को दूषित होने से पौधों की अहम भूमिका होती है। परंतु बीते कुछ समय से जिस तरह से पौधों की संख्या कम हुई है।उससे वातावरण दूषित होता है। वातावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। विनीत कमलापुरी ने कहा की अधिक वन क्षेत्र होगा तो बरसात भी अधिक होगी। जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरूरी कि पौधारोपण अभियान चलाया जाये। लोग पौधारोपण तो कर लेते हैं, लेकिन बाद में देखभाल नहीं करते। जिसके कारण पौधा सूख जाता है। इसलिए जरूरी है कि पौधारोपण करने के बाद उसकी नियमित रूप से देखभाल की जाए।तभी लगातार कम होते पौधों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। निसार अहमद ने कहा की व्यक्ति को अपने जीवन में एक एक पेड़ अवश्य लगाएं। यह समाज के लिए आपकी भागीदारी होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें