यूरिया खाद न मिलने से किसान परेशान शासन प्रशासन मौन : रामचन्द्र सिंह
यूरिया खाद की किल्लत को देखते हुए उपजिलाधिकारी अरविन्द कुमार, कप्तानगंज को ज्ञापन सौपते हुए अवगत कराया गया है कि जनपद कुशीनगर के तहसील कप्तानगंज अन्तर्गत सरकारी खाद गोदाम, पचार में यूरिया खाद नहीं मिलने के वजह से किसान अपने धान और गन्ने के फसलों में यूरिया खाद डालने के लिये दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहा है जिसके वजह से सरकार के प्रति किसानों में आक्रोश साफ साफ नजर आ रहा है और जिम्मेदार मौन धारण करके सिर्फ तमाशा देख रहे है| जबकि योगी सरकार का दावा है कि किसानों को खेती के लिये खाद और बीज की कोई कमी नही है मगर योगी सरकार का दावा सिर्फ कागजों में दिख रहा है धरातल पर नही|
उक्त बाते भारतीय किसान यूनियन (भानु) की इकाई, कुशीनगर के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है । कि जनपद के किसानो को जल्द से जल्द सरकारी खाद गोदाम द्वारा यूरिया खाद का ब्यवस्था कराया जाय अन्यथा किसान हित में हमारा यूनियन सड़कों पर आने के लिये मजबूर होगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी| इस मौके पर जिला सचिव चेतई प्रसाद, तहसील अध्यक्ष रामप्यारे शर्मा और प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें