आश्रम ने मैनपुर कोट मां भगवती मन्दिर के महन्थ को सौंपा सीसीटीवी सेट्स व कैमरे
मैनपुर कोट मां भगवती कोटेश्वरी के मन्दिर में प्रकृति अनाथ आश्रम द्वारा सीसीटीवी व कैमरे राष्ट्रीय प्रबन्धक मनोज कुमार दास ने महन्थ/पुजारी बाबा मोहन दास मोली बाबा को सौंपा। मां भगवती के मंदिर में दर्शन, पूजन व निगरानी कैमरे की नजर में होगी।
बुधवार को आश्रम की ओर से मनोज कुमार दास, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुशवाहा, प्रदेश सचिव सुनील कुमार यादव व जिलाध्यक्ष कुशीनगर जयप्रकाश सिंह ने मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी स्क्रीन व कैमरे सौंपे। मन्दिर के महन्थ/पुजारी मोहन दास ने आश्रम प्रतिनिधियों को आशिर्बाद देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया। श्री मनोज दास ने कहा कि माता रानी की कृपा से ही सब कुछ सम्भव है। आगे इस मंदिर के सुंदरीकरण के लिए जो कुछ भी सम्भव होगा किया जाएगा। आश्रम पदाधिकारियों ने मंदिर सहित परिसर में कैमरे लगवाए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें