अब शनिवार और रविवार को भी खुलेंगी खाद-बीज और कीटनाशक की थोक व फुटकर दुकानें

लखनऊ


योगी सरकार ने प्रदेश में जारी दो दिवसीय लॉकडाउन में किसानों को दी राहत


खेती का सीजन देखते हुए सरकार ने लिया फैसला


प्रदेश सरकार ने शनिवार व रविवार को लाकडाउन में भी राज्य में खाद, बीज व कीटनाशक आदि की थोक व फुटकर  दुकानें खुली रखने के आदेश जारी किए हैं


 अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी ने  शासनादेश जारी किया


सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को जारी इस आदेश में कहा गया है कि शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक लागू किए जाने वाले लाकडाउन में भी खाद, बीज व कीटनाशक आदि की दुकानें खुली रहेंगी


आदेश में कहा गया है कि  इस समय प्रदेश में अच्छी बारिश होने की वजह से खरीफ की फसलों की बोवाई-रोपाई ज्यादा होने की वजह से किसानों के बीच खाद, बीज, कीटनाशक की मांग बढ़ गई है


प्रदेश में खाद, बीज व कीटनाशकों की पर्याप्त उपलब्धता है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास