अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु, तीन घायल
कुशीनगर,23 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार लाइनमैन की मृत्यु हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तुर्कपट्टी क्षेत्र में शनिवार देर रात कोरया नोनियापट्टी निवासी बिजली निगम में काम करने वाला लाइनमैन नरेश कुशवाहा (39) दोघरा की तरफ से बिजली का तार जोड़कर घर बाइक से लौट रहा था। कोरया गांव के देवान टोला के पास तुर्कपट्टी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक में टक्कर मारने के बाद मुजम्मिल, नियाजुल और एक अन्य व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चारो लोग घायल हो गये।
उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे तुर्कपट्टी थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह चारों घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पर ले जाया जा रहा था और रास्ते में गंभीर रुप से घायल नरेश ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें