बांसगांव नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल
गोरखपुर । शासन द्वारा गोरखपुर के जिलाधिकारी आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित करते हुए नगर पंचायत बांसगांव के अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही उर्फ पप्पू भइया के वित्तीय अधिकारों को बहाल कर दिया गया है।दूसरी ओर जिलाधिकारी गोरखपुर से शासन ने उनकी की गई कार्यवाही के सम्बंध में आख्या मांगी गई है।
बताते चलें कि नगर पंचायत बांसगांव के अध्यक्ष की वित्तीय शक्तियों पर रोक लगाते हुए पूर्व में जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा उपजिलाधिकारी बांसगांव को समस्त वित्तीय अधिकार सौंपा गया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें