बहराइच में 22 से 30 अगस्त तक बंद रहेंगी सभी व्यापारिक गतिविधिया

बहराइच, 21 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच में कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से उद्योग व्यापार मण्डल ने बैठक में निर्णय लिया है कि आगामी 22 से 30 अगस्त 2020 तक सभी व्यापारिक गतिविधियों को बंद रखा जाय। व्यापार मण्डल के इस निर्णय पर जिला प्रशासन द्वारा सहमति प्रदान की गयी है।
उद्योग व्यापार मण्डल जनपद बहराइच के जिलाध्यक्ष गौरी शंकर भानीरामका, अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा, जिला महामंत्री शीतल प्रसाद अग्रवाल तथा महामंत्री दीपक सोनी ‘‘दाऊ जी’’ के संयुक्त हस्ताक्षर से शुक्रवार को एक पत्र जारी कर जिला प्रशासन से 22 से 30 अगस्त तक लाकॅडाउन के साथ-साथ समस्त ट्रेड बंद रखने पर सहमति व्यक्त की गयी।
उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से सुझाव दिया गया है कि लाॅकडाउन की अवधि में मरीज़ों व वास्तविक इमरजेंसी को छोड़कर जिले के अन्दर का ट्रांसपोर्ट/पब्लिक ट्रांसपोर्ट (मेडिकल व ज़रूरी वस्तुओं के अलावा) बंद हों। शापिंग माल व मार्ट बंद रहे। जिम, रेस्टोरेन्ट, सिनेमा-हाल, स्टेडियम, सार्वजनिक कार्यक्रम एवं भीड़ इकट्ठा होने की सम्भावित जगहों को बन्द रखा जाय। बाहर से आये हुए माल की अनलोडिंग के लिए सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक अनुमति प्रदान की जाय। दवा की आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए मेडिकल एसोसिएशन अलग से कार्य-योजना बनाकर उद्योग व्यापार मण्डल के माध्यम से प्रशासन को अवगत करा देगा।
उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से यह भी सुझाव प्राप्त हुआ है कि बंदी/लाकडाउन के दौरान पूरे शहर में व्यापक सैनिटाईज़ेशन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की कार्रवाई की जाय।
इस सम्बन्ध में नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा दिये गये सुझाव पर जिला प्रशासन द्वारा सहमति प्रदान की गयी है।
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास