बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे स्व० राजनरायन चंद: कमलेश पासवान 

बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान के आदेशानुसार सांसद प्रतिनिधि व चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व० राजनरायन चंद के ब्रह्मभोज में शामिल होकर श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित किए।


बताते चलें कि चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के गोला तहसील अंतर्गत चिलवां ग्राम निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख गोला, चंद इंटर कालेज चिलवां,वंशी चंद पीजी कॉलेज चिलवां और डा० भीमराव अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल गोला के पूर्व प्रबंधक राजनरायन चंद का निधन पीजीआई लखनऊ में हो गया था। बांसगांव के सांसद कमलेश के आदेशानुसार सांसद प्रतिनिधि व चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान उनके ब्रह्मभोज में शामिल होकर श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित किए ।  कमलेश पासवान ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से कहा कि स्व० राजनरायन चंद बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। इन्होंने दक्षिणांचल में शिक्षा जगत में अपनी बहुत सुंदर छाप छोड़ी है। इनका कमी हम लोगों सदैव खलेगा। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस दुःख की घड़ी में इनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करे। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, अंजित पासवान,ओपी यादव, सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव, रमजान अली आदि लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास