बकरीद व रक्षाबंधन पर्व को प्रेमपूर्वक मनाने कि की अपील
गोरखपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ प्रवीण कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक शाहपुर सुधीर कुमार सिंह ने क्षेत्र में पैदल गस्त करके आम नागरिकों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। पैदल मार्च के दौरान थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने संभ्रांत नागरिकों से मिलकर अपील की गई कि आप लोग आगामी पर्व बकरीद व रक्षाबंधन को आपसी भाईचारे व प्रेम पूर्वक मनाया और सार्वजनिक स्थान व चौराहे पर कुर्बानी ना करें घर के अंदर ही कुर्बानी करें और नमाज अदा करें । प्रदेश में अमन चैन बना रहे और कोविड-19 कोरोनावायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चेहरे पर मास्क लगा कर रहे और सोशल डिस्टेंस का पालन करें ।सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार चले नियमों की अनदेखी न करें वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान जागरूकता ही इस बीमारी का इलाज है। 2 गज की दूरी मास्क लगाना है जरूरी का पालन करें।वही प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र के मस्जिदों का भी भ्रमण किया लोगों से शांति पूर्वक नमाज पढ़ने की अपील भी की इस क्रम में उप निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा उप निरीक्षक अनूप तिवारी एसएसआई शोभनाथ यादव कॉन्स्टेबल मुकेश कांस्टेबल संजीव व कांस्टेबल सोनू भी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें