बलिया में निलंबित एसडीएम पर मुकदमा

बलिया 21 अगस्त ( वार्ता ) उत्तर प्रदेश के बलिया में शुक्रवार को निलम्बित एसडीएम अशोक चौधरी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुकदमा उभांव थाने में दर्ज कराया गया है । पुलिस सूत्रों ने यहां कहा कि कल गुरूवार को अशोक चौधरी का तहसील परिसर में फरियादियों और उसके बाद बाजार में कारोबारियों को दौड़ाकर लाठियों से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री ने एसडीएम को निलम्बित करने का निर्देश दिया था।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से अशोक चौधरी को जिला मुख्यालय से सम्बद्ध करते हुए उनकी जगह पर संत कुमार यादव को नियुक्त कर दिया था।
आज इस क्रम में चौकिया निवासी रजत चौरसिया के तहरीर पर निलम्बित एसडीएम के विरुद्ध ऊभांव थाना में मारने पिटने व गाली देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि रजत चौरसिया की चौकिया मोड़ पर दुकान है। 20 अगस्त को दिन में एक बजे वह अपने भाई आशू के साथ दुकान पर था। तभी एसडीएम बेल्थरारोड अशोक चौधरी होमगार्ड के चार जवानों के साथ वहां पहुंचे और उसे तथा उसके भाई को गाली देते हुए लाठी से पीटने लगे। लाठी के प्रहार से उसके हाथ की हथेली फट गई है।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास