बनकटा पुलिस द्वारा हत्या की घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया

देवरिया, दिनांक 24.01.2020 को थाना बनकटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुन्दरपार भटवलिया के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा डा0 परमहंस पाण्डेय की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी, जिसके संबन्ध में वादी अरविन्द कुमार पाण्डेय पुत्र परमहंस पाण्डेय निवासी-सुन्दरपार भटवलिया थाना बनकटा जनपद देवरिया की तहरीर पर थाना बनकटा में मु0अ0सं0-09/2020 धारा-302,341,120बी भादंसं का अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। आज दिनांक-25.08.2020 को थानाध्यक्ष बनकटा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर अकटही बाजार बनकटा के पास से अभियुक्त लोकेश दुबे पुत्र राजकिशोर दुबे निवासी-भाटपार रानी थाना भाटपार रानी जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा मृतक से जमीन लिखवाने हेतु कहे जाने पर मृतक द्वारा अपनी जमीन उसके नाम नहीं करने पर हत्या करवा दिया जाना इकबाल किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास