बस्ती जिला जेल में करोना बम फटा,191 बंदी मिले संक्रमित
बस्ती, 10 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश की बस्ती जिला जेल में कोविड-19 जांच में आज 191 बंदी संक्रमित मिलने के बाद वहां हड़कंप मचा है।
जेल अधीक्षक संत लाल यादव ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि जिला जेल में बंद 1250 कैदियों का टूनेट मशीन से जांच कराई गई। जांच में 191 बंदियों को कोविड-19 का पॉजिटिव पाया गया है। इसमें से आठ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बस्ती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है शेष 183 बंदियों को अलग बैरक में रखा गया है|
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित बंदियों के इलाज की समुचित व्यवस्था कर दी गई है|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें