बस्ती मंडल में कोविड-19 ने पकड़ी रफ्तार ,127 नए संक्रमित मिले

बस्ती 17 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल के तीनों जिलों बस्ती सिद्धार्थनगर संत कबीर नगर में कोविड-19 की रफ्तार तेज हो गई है । तीनों जिलों में रविवार की शाम तक 127 नए मामले पाए गए हैं इसे मिलाकर मंडल के जिलों में पीड़ितों की संख्या 5052 हो गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यहां कहा कि बस्ती मंडल के तीनों जिलों बस्ती सिद्धार्थनगर संत कबीर नगर में रविवार की शाम तक मिली रिपोर्ट में 127 व्यक्तियों को कोरोना से संक्रमित पाया गया है । इलाज और देखरेख से 3205 ठीक होकर अपने-अपने घरों को चले गए हैं।
सूत्रों ने कहा कि 1739 संक्रमित का इलाज कोविड-19 चिकित्सालय में चल रहा है। मंडल के जिलों में सबसे अधिक संक्रमित बस्ती में 1858 संक्रमित में 959 इलाज से ठीक हो गए हैं जबकि 42 मौत हो चुकी है । 857 का इलाज बस्ती ,परशुरामपुर तथा रुधौली में चल रहा है।
कोरोना संक्रमण के मामले में सिद्धार्थनगर जिला दूसरे स्थान पर है। इस जिले में 1596 संक्रमित पाये गए हैं। इनमें 974 इलाज से ठीक होकर अपने-अपने घरों को चले गए हैं जबकि 14 की मौत हो चुकी है । 606 संक्रमित का इलाज कोविड-19 चिकित्सालय वर्ल्ड पूर्व तथा सिद्धार्थनगर में चल रहा है।
संक्रमण के मामले में संतकबीरनगर जिला तीसरे स्थान पर है। यहां अब तक 1567 संक्रमित पाए गए हैं इनमें 1272 व्यक्ति ठीक हो गये हैं । इलाज के दौरान 14 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है जबकि 276 का इलाज कोविड-19 चिकित्सालय संत कबीर नगर में चल रहा है।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास