बस्ती में 33 नये कोरोना संक्रमित मिले, संख्या हुई 1749
बस्ती, 13 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित 33 नए लोगों के मिलने के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 1749 तक पहुंच गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि आज प्राप्त जांच रिपोर्ट में 33 नए कोरोना संक्रमित मिले है। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह रही कि जिले में 1749 संक्रमितों में से अभी तक 849 व्यक्ति ठीक हो चुके हैं । उपचार के दौरान 38 की मौत हो चुकी है। अभी 862 संक्रमितों का इलाज कोविड-19 चिकित्सालय बस्ती, परशुरामपुर तथा रुधौली में चल रहा है।
उन्होंने बताया कि नये संक्रमितो के संपर्क में आने वालों को चिन्हित करने के साथ उनके आवास सेनेटाइज कराये जा रहे हैं।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें