बस्ती में 35 नये संक्रमित मिले,संख्या हुई 2070
बस्ती, 24 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती में सोमवार को 35 नये संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 2070 तक पहुंच गई है|
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है आज प्राप्त जांच रिपोर्ट में 35 नए संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि 2070 संक्रमितों में से अभी तक 1730 लोग ठीक हो चुके हैं। इनके अलावा इलाज के दौरान 50 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । जिले में अभी 290 संक्रमित व्यक्तियों का इलाज कोविड-19 चिकित्सालय बस्ती परशुरामपुर तथा रुधौली में चल रहा है|।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें