बस्ती में बाढ़ से 76 गांव प्रभावित, 30 चारों ओर से घिरे
बस्ती 21 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती में सरयू नदी की बाढ़ से शुक्रवार को 76 गांव प्रभावित हो गए हैं इसमें से 30 गांव बाढ़ के पानी में चारों ओर से घिरे हुए हैं| प्रशासन राहत बचाव सहायता कार्य में जुटा हुआ है|
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया है कि सरयू नदी खतरे के बिंदु 92.730 के बदले 93.460 मीटर पर बह रही है। नदी खतरे के बिंदु से 73 सेंटीमीटर ऊपर बी रही है। नदी का रुख बढान की ओर है। नदी में बैराज से चार लाख 53 हजार 400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जल स्तर और बढ़ने के आसार है| नदी की बाढ़ से 76 गांव प्रभावित हैं 30 गांव बाढ़ के पानी में चारों ओर से घिरे हुए हैं। प्रशासन की ओर से पीड़ितों में 3560 राहत पैकेट बांटा गया है। बाढ़ पीड़ितों के सहायता के लिये 89 नावे लगायी गयी है। इसके अलावा 17बाढ़ केंद्र और 30 बाढ़ चौकी के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को सहायता प्रदान किया जा रहा है| बाढ़ खंड के अधिकारी कर्मचारी नदी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं सरयू नदी के सभी तटवर्ती बांध पर नदी का दबाव बना हुआ है|
सं भंडारी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें