बस्ती में खुला मंडल स्तरीय साइबर थाना

बस्ती, 14 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती में शुक्रवार को मंडल स्तरीय साइबर थाना
खोला गया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आज यहां मंडल स्तरीय साइबर थाना खोला गया है। यह थाना बस्ती में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में खोला गया है। यह थाना बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर जिले के साइबर संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करेगा|
उन्होंने बताया कि बढ़ते साइबर अपराध को रोकने, साइबर अपराधियों की धरपकड़, आतंकी घटनाओं की तफ्तीश, क्रेडिट डेबिट कार्ड हेराफेरी, इंटरनेट बैंकिंग से ठगी करने, ऑनलाइन बैंक खातों की जानकारी कर हेराफेरी करने तथा सरकारी साइट को हैक करने के मामलों की जांच साइबर थाने से होगी|
इस साइबर थाने का प्रभारी निरीक्षक राहुल यादव को बनाया गया है। इसके अलावा साइबर थाने में 17 अन्य पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है|
सं भंडारी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास