बस्ती में फोन से बात करने के विवाद में पीट कर महिला की हत्या

बस्ती 23 अगस्त (वार्ता ) उत्तर प्रदेश में बस्ती के परशुरामपुर क्षेत्र में टेलीफोन पर बात करने के विवाद में एक महिला की पीट पीट कर हत्या कर दी गई ।
इस मामले में पांच व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है ।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां कहा कि परशुरामपुर क्षेत्र के नवादा गांव में टेलीफोन पर बात करने के विवाद में प्रभावती देवी की पीट कर हत्या कर दी गई ।
इस घटना के संबंध में मृतक महिला के पुत्र शालिक राम ने पवन कुमार, राजकुमारी, संच लाल,रुपना देवी और खन्ना देवी के विरुद्ध धारा 147 323 504 506 427 452 304a के जतहत मुकदमा दर्ज कराया है।
सं विनोद
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास