बस्ती में सरकारी कार्यालयों में मास्क नहीं लगाने वालों को देना होगा जुर्माना

बस्ती,19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने यहां सरकारी कार्यालयों में बिना मास्क के आने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर जुर्माना करने का निर्णय लिया है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रमेश चंद्र तिवारी ने आज यहां बताया है कि जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारी सभी के लिए मास्क लगाकर आना अनिवार्य है और यदि कोई भी कर्मचारी एवं अधिकारी अगर बगैर मास्क के कार्यालय में प्रवेश करेगा तो उससे जुर्माना वसूल कर मास्क लगवाया जाएगा| उन्होंने बताया है कि सभी सवारी वाहनों में भी यात्रियों के अलावा जो व्यक्ति अपने वाहनों पर भी चलते मास्क लगाना अनिवार्य कर रखा है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को मास्क लगाना होगा|
उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में सहायक संभागीय अधिकारी परिवहन को निर्देश दिया गया है| इसके अलावा लॉकडाउन शनिवार और रविवार के दिन कोई भी दुकानदार नहीं खोलें यह सुनिश्चित करने का निर्देश श्रम विभाग के अधिकारियों को दिये है|।
श्री तिवारी ने बताया है कि मास्क लगाने की अनिवार्यता को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग निरंतर अभियान चला रहा है| उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी एडवाइजरी का कड़ाइ से पालन करने को कहा गया है।
सं त्यागी
वार्ता


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास