बेतरतीब गाड़ियां खड़ी कर खरीदारी करने से लगा बड़ा जाम
गोलाबाजार गोरखपुर 3 अगस्त।गोला थान क्षेत्र के गोला कौड़ीराम रोड स्थित जानीपुर चौराहे पर सोमवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खरीदारी करने आए लोगो ने अपनी गाड़ियां बेतरतीब खड़ा करदिए। जिससे सड़क पर जाम लग गया।और घन्टो तक आवा गमन बाधित रहा।
बताते चले कि इस कोरोना काल में जहां शासन व प्रशासन सब को सामाजिक दुरी रखते हुए मास्क लगा कर घरसे बाहर निकलने के लिए आगाह कर रही है। प्रबुद्ध समाज इसका पालन भी कर रहा है लेकिन वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में इस महामारी से लोग तनिक भी भयभीत नही दिखते नजर आ रहे है।
सोमवार को जानीपुर चौराहे पर नजारा देखने को मिला। अगल बगल के गावों से लोग जानीपुर चौराहे पर अपनी चारपहिया , दोपहिया वाहन सड़क पर बेतरतीब खड़ी कर एक दूसरे को रगड़ते खरीदारी करने में मसगुल थे। जिससेसड़क पर जाम लग गया। वहीं अपने भाइयों को राखी बाधने जाने वाली बहनों और भाईयों को यहां आ कर फंसना पड़ा। देखते देखते यहां रामनगर से खखरीबलिया मार्ग तक सड़क पर जाम लग गया। लोगो ने जाम की सूचना गोला पुलिस को दिया।काफी मसक्कत के बाद किसी तरह सड़क का जाम समाप्त हुआ। चौराहे व आने जाने वालों ने राहत की सांस ली।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें