भाजपा नेताओं ने किया खजनी को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग
भारतीय जनता पार्टी खजनी मण्डल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी ने 28 जुलाई 2020 को खजनी कस्बे की समस्याओं को दूर कराने के लिए खजनी को नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए मा मुख्यमंत्री को ईमेल भेजकर मांग की उल्लेखनीय है कि खजनी कस्बा दक्षिणांचल का एक प्रमुख व्यवसायिक केंद्र है जो हाइवे सड़क मार्ग पर स्थित है आने वाले दिनों में पूर्वाचल लिंक एक्सप्रेस वे से जुड़ जाएगा ऐतिहासिक होने के साथ ही साथ खजनी कस्बे में पुलिस थाना, क्षेत्राधिकारी कार्यालय,तहसील व ब्लाक मुख्यालय,प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,कम्बल कारखाना,गांधी आश्रम,कृषि विकास केंद्र,दर्जनों अंग्रेजी व हिंदी माध्यम के विद्यालय इंटर कालेज,पीजी कालेज ,बीटीसी व बीएड कालेज महिला महाविद्यालय, दर्जनों बैंक शाखाएं एवम अन्य महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रतिष्ठान होने के बावजूद भी दो ग्राम सभाओं दो विधानसभाओं दो लोकसभाओं में बट जाने के कारण अत्यंत ही दयनीय स्थिति है इन्ही समस्याओं के निराकरण के लिए नगर पंचायत का दर्जा देने से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आदर्श राम त्रिपाठी जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा,नवीन सिंह,विष्णु मद्धेशिया,सोनू मोदनवाल,प्रियांशु गुप्ता ने उपजिलाधिकारी खजनी के माध्यम से दिया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें