भूमि पूजन के लिये मोदी ने ली परम रामभक्त हनुमान की आज्ञा

अयोध्या 05 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर में परम रामभक्त हनुमान जी से राम मंदिर निर्माण के लिये भूमि पूजन की आज्ञा मांगी।

श्री मोदी आज यहां सुबह करीब साढ़े 11 बजे साकेत डिग्री कालेज हेलीकाप्टर से पहुंचे जहां से उनका काफिला हनुमानगढ़ी के लिये रवाना हो गया। प्रधानमंत्री ने हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंच कर हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना की और आरती उतारी। आरती माथे पर लगाने के बाद उन्होने दक्षिणा रख रामभक्त से भूमि पूजन की आज्ञा मांगी।

इस दौरान दो गज की दूरी पर मास्क लगाये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की परिक्रमा की। जाने से पहले श्री मोदी ने वहां मौजूद महंत को प्रणाम कर प्रस्थान करने की अनुमति मांगी।

महंत ने उन्हे साफा पहनाया और रामनाम अंकित गमझा भेंट किया। श्री मोदी साफा पहने हुये मंदिर परिसर से बाहर आये और उनका काफिला श्रीरामजन्मभूमि की ओर रवाना हो गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास