बिद्युत स्पर्शाघात से 25 बर्षीय युवक की हुई मौत
गोलाबाजार गोरखपुर 5 अगस्त। गोला उपनगर के वार्ड नम्बर चार निवासी रामचंद्र गौतम के25 बर्षीय पुत्र विनय का बुधवार को समय लगभग ढाई बजे दिन में बिद्युत स्पर्शाघात से मृत्यु हो गयी ।परिजन उसे लेकर सी एच सी गोला पर लाये ।जहाँ डॉक्टर आर पी यादव ने मृत्यु घोषित कर दिया ।
प्राप्त बिबरण के अनुसार रामचंद्र का लड़का विनय बुधवार को पक्का घाट पर बढ़ रही सरयूं नदी के पानी को देखने जा रहा था संस्कृत महाविद्यालय के सामने स्थित विद्युत पोल पर करंट आ रहा था ।विनय पोल के तरफ से गुजर रहा था कि विद्युत ने अपनी आगोश में ले लिया ।पोल के पास बाढ़ का पानी भरा था ।तत्काल विद्युत स्पर्शाघात ने उसकी जीवन लीला को समाप्त कर दिया।अगल बगल के लोग दौड़ पड़े लेकिन किसी की हिम्मत पानी मे जाने के लिए नही हो पायी ।बिद्युत बिभाग वालो ने लाइन काटा।उसके बाद विनय को लोग लेकर सी एच सी गोला पर इलाज के लिए आये ।जहाँ डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया।सूचना पाकर मौके पर गोला पुलिस भी पहुच गयी ।परिजन पी एम कराने से मना कर दिए । परिजनों ने पंचनामा बनाकर शव को दाह संस्कार कर दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें