चन्दौली में 90 लाख की देशी विदेशी करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार
चंदौली में पीडीडीयू जंक्शन (मुगलसराय स्टेशन) से जीआरपी ने एक करोड़ की करेंसी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। देवरिया का रहने वाला युवक गोरखपुर से करेंसी लेकर किसी वाहन से स्टेशन आया था। यहां से ट्रेन से हावड़ा जाना था। बरामद करेंसी में 49 लाख रुपये की भारतीय करेंसी है।आला अधिकारी युवक से पूछताछ में जुटे हैं।
उसके पास करेंसी को लेकर कोई कागजात नहीं है। माना जा रहा है कि पूरा रुपया हवाला का है। बरामद रुपयों में करीब एक दर्जन से ज्यादा देशों की करेंसी है। जीआरपी के अनुसार उसे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 से गिरफ्तार किया गया। जीआरपी की सूचना पर वाराणसी से कस्टम, आईबी और एलआईयू की टीमें जाच में जुटी हैं।
जीआरपी सीओ अखिलेश राय ने बताया कि शुक्रवार को स्टेशन पर जीआरपी कोतवाल आरके सिंह व आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार व क्राइम ब्रांच की टीम संयुक्त रुप से चेकिंग कर रही थीं। चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर एक युवक भारी भरकम बैग लेकर पहुंचा। संदेह होने पर जवानों ने बैग की तलाशी ली। तलाशी में काफी मात्रा में देशी विदेशी करेंसी बरामद हुई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें