छात्र नेता मनीष ओझा की 3 सूत्रीय मांग पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी सहमति
गोरखपुर 20 अगस्त 2020 को गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता मनीष ओझा के नेतृत्व में छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कुलपति कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल हुआ कुलपति जी की अनुपस्थिति में परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र सिंह जी व मुख्य नियंता प्रदीप यादव जी के साथ छात्र नेता मनीष ओझा ने तीन सूत्रीय मांग पत्र के साथ वार्ता किया जिस पर परीक्षा नियंत्रक ने सहमति देते हुए कहा है कि परास्नातक प्रथम सेमेस्टर के जो भी छात्र-छात्राएं 40% से ऊपर अंक प्राप्त किए होंगे उन्हें द्वितीय सेमेस्टर में प्रोन्नत करने के साथ तृतीय सेमेस्टर में प्रवेश दिया जाएगा व प्री-पीएचडी के शोधार्थियों को प्रोन्नत नहीं किया जाएगा लेकिन सन 2018-2019 का पंजीकरण सितंबर व सन 2019-2020 के शोधार्थियों का पंजीकरण अक्टूबर से शुरू किया जाएगा
छात्र नेता मनीष ओझा ने कहा कि हमारा संघर्ष रंग लाया और हमारी मांग विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा माना जाना इस बात का सूचक है कि छात्र एकता में कितना बल होता है मै कुलपति जी व मुख्य नियंता प्रदीप यादव जी एवं परीक्षा नियंत्रक जी का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने छात्र हित में फैसला लिया
छात्र नेता नारायण दत्त पाठक ने कहा कि यह जीत हमारी नहीं बल्कि उन तमाम छात्र-छात्राओं की है जो जागरूकता के साथ हमारी मांगों पर अपनी सहमति देते हुए मनीष ओझा जी की आवाज को बुलंद करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया
बैठक में शामिल होने वालों में सर्वश्री- नारायण दत्त पाठक,प्रकर्ष पांडे, आशीष अग्रहरी,रवि प्रकाश पांडे, शिवम सिंह, दर्शन, मोहम्मद आसिफ,अजीत, रॉकी, सोहाल आदि लोग उपस्थित रहे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें